🌐 असली परीक्षा के सवाल · 119 में से सवाल 101–110

U6B · कृषि भूगोल

ठीक वैसे जैसे परीक्षा में पूछे गए। कोई विकल्प चुनिए: तुरंत दिखेगा कि सही है या नहीं, और सवाल के पीछे के छोटे तथ्य भी।

परीक्षा की अंग्रेज़ी से हाथ से किया अनुवाद।

आराम से। उत्तर दीजिए, कारण देखिए, और कोई भी सवाल जितनी बार चाहें दोबारा कीजिए।

#37 · NTA UGC-NET/JRF · दिसंबर 2015

नीचे दिए गए आरेख के अनुसार, नई सूचना प्राप्त करने और उस पर कार्य करने के बीच के समय-अंतराल के आधार पर अपनाने वालों का पाँच-स्तरीय विभाजन निम्नलिखित में से किस लेखक ने सुझाया?

उत्तर दिखाओ

उत्तर: विकल्प (1): ई.एम. रॉजर्स

#39 · NTA UGC-NET/JRF · जून 2015

फ़ॉन थ्यूनेन का कृषि अवस्थिति सिद्धांत आधारित है :

उत्तर दिखाओ

उत्तर: विकल्प (2): मानकीय उपागम

#40 · NTA UGC-NET/JRF · जून 2015

20°-27° C तापमान और 150 सेमी से अधिक वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्र में निम्नलिखित में से कौन-सा फ़सल समूह उगाया जा सकता है?

उत्तर दिखाओ

उत्तर: विकल्प (2): रबड़, चावल, जूट

#41 · NTA UGC-NET/JRF · जून 2015

ह्विटलसी ने विश्व की कृषि प्रणालियों का वर्गीकरण किया। उन्होंने कितनी कृषि प्रणालियाँ पहचानीं?

उत्तर दिखाओ

उत्तर: विकल्प (4): 13

#42 · NTA UGC-NET/JRF · दिसंबर 2014

कृषि विकास के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कारक अधिक निर्णायक है?

उत्तर दिखाओ

उत्तर: विकल्प (3): सिंचाई

#43 · NTA UGC-NET/JRF · दिसंबर 2014

गन्ने की वृद्धि के लिए आदर्श न्यूनतम तापमान क्या है?

उत्तर दिखाओ

उत्तर: विकल्प (4): 200C

#44 · NTA UGC-NET/JRF · दिसंबर 2014

कृषि दक्षता मापने की तकनीकें किसने विकसित कीं?

उत्तर दिखाओ

उत्तर: विकल्प (1): एस.एस. भाटिया

#45 · NTA UGC-NET/JRF · दिसंबर 2014

विश्व के निम्नलिखित सघन आबादी वाले क्षेत्रों में से कौन-सा मूलतः कृषि पर निर्भर नहीं है?

उत्तर दिखाओ

उत्तर: विकल्प (4): उत्तर-पूर्वी U.S.A.

#46 · NTA UGC-NET/JRF · दिसंबर 2014

डी. ह्विटलसी द्वारा विश्व कृषि प्रणाली में भारत की कृषि को निम्नलिखित में से किस प्रकार में वर्गीकृत किया गया है?

उत्तर दिखाओ

उत्तर: विकल्प (3): गहन जीविका कृषि

#47 · NTA UGC-NET/JRF · जून 2014

निम्नलिखित में से कौन-सी फ़सल पद्धति फ़सल चक्र को दर्शाती है?

उत्तर दिखाओ

उत्तर: विकल्प (4): एक ही खेत में एक ऋतु में एक फ़सल और अगली ऋतु में भिन्न फ़सल उगाना।

सवालों का स्रोत: NTA UGC-NET/JRF और राज्यों की असिस्टेंट प्रोफ़ेसर परीक्षाओं के पेपर। यहाँ के फ़्लिप कार्ड और नोट्स नए सिरे से लिखे गए हैं।